Thank's to PET 2010 Student's for selecting HCET as first choice. & We welcome our new HCETian to HITKARINI family.
HCET is the premier technical institute of central India, creating engineers for developing nation. HCET aims to be the leading legendary educational organisation, self-sustaining, independent and capable of producing not only graduates but research scholars as well. Students at HCET benefit from access to the most sophisticated facilities and up-to-date resources available. High-tech labs, state-of-the-art workshops and more than 500 P-IV computer workstations with licensed software play an important role in the learning experience.
Message From Chairman ...
"Welcome to HCET! You're allowed to commit mistakes here, so that you can learn from them. Immerse yourself in a culture of innovation and wealth of knowledge. Now you know why the brightest students opt for HCET."
Shri Chandra Mohan Chairman, HCET
Notice Board
Hitkarini Engineering College Alumni Association (HECAA)
BE/MCA/MBA ऑनलाइन ऑफ कैम्पस काउंसिलिंग प्रक्रिया 2010
मध्यप्रदेश में संचालित किये जा रहे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों यथा बी.ई./एमबीए/ एमसीए/फार्मेसी तथा डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश, व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणामों के आधार पर ऑनलाइन ऑफ कैम्पस काउंसिलिंग के माध्यम से दिये जायेंगे। उम्मीदवार को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित होना होगा।
ऑनलाइन कैम्पस काउंसिलिंग की प्रवेश-प्रक्रियाः
1. दस्तावेजों का सत्यापन (Documents Verification) सम्बन्धित पाठ्यक्रम में उपलब्ध आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों यथा (केवल मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर)/विकलांग श्रेणी/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ग/सैनिक वर्ग/मध्यप्रदेश राज्य शासन के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी तथा गरीबी रेखा के नीचे के व्यक्तियों के पुत्र/पुत्री के उम्मीदवारो के लिये तथा जम्मू-कश्मीर विस्थापित व निवासियों के लिये) दस्तावेजों का सत्यापन संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा अधिकृत सहायता केन्द्रों पर करवाया जाना है जिसकी सूची बेबसाइट www.dtempcounselling.org अथवा www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।
2. ऑनलाइन पंजीयन तथा पंजीयन शुल्क का भुगतान (Online Registration & Payment of Registration Fee)
§ पंजीयन प्रत्येक उम्मीदवार के लिये आवश्यक है ।
§ उम्मीदवार को वेबसाइट www.dtempcounselling.org अथवा www.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा।
§ उम्मीदवार अपना पंजीयन ’’सारणी क्रमांक 1 इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के विकल्प’’ में दर्शाये गये स्थानों से करवा सकेंगे ।
§ पंजीयन के लिये समस्त श्रेणी के उम्मीदवारों को 520/-रू (20/- पोर्टल चार्जेस सहित) शुल्क देना होगा ।
पंजीयन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार निम्नलिखित में से किसी भी सुविधा का उपयोग करते हुए कर सकते हैः-
3. ऑनलाइन प्राथमिकताक्रम का चयन तथा आंषिक शिक्षण शुल्क का भुगतान (Online Preference/Choice Filling and Part Payment of Tuition Fee) उम्मीदवार द्वारा संस्था एवं पाठ्यक्रम के प्राथमिकताक्रम का चयन ’’सारणी क्रमांक 1 इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के विकल्प’’ में दर्षाये गये स्थानों से करवा सकेंगे। अनारक्षित श्रेणी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर) के उम्मीदवार आंशिक शिक्षण शुल्क रू 10080/- (रू. 80/-पोर्टल चार्जेस सहित) तथा मध्यप्रदेश के आरक्षित श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) उम्मीदवारों को शुल्क रू 1080/- (रू. 80/-पोर्टल चार्जेस सहित) भुगतान ’’सारणी क्रमांक 2 शुल्क भुगतान करने के विकल्प’’ मे दर्शाये अनुसार करना होगा ।
4. ऑनलाइन आवंटन (Online Allotment):उम्मीदवारों द्वारा भरी गई च्वाईस के आधार पर मेरिट के अनुसार आवंटन किया जावेगा तथा उम्मीदवार को आवंटित संस्था/पाठ्यक्रम का नाम वेबसाइट www.dtempcounselling.org अथवा www.mponline.gov.in पर उपलब्ध रहेगी जिसे वे अपने लॉगिनआई/पासवर्ड डालकर प्रिंटआउट प्राप्त करेंगे ।
5. आवंटित संस्था में उपस्थिति तथा आवंटित संस्था में दस्तावेजों का सत्यापन (Reporting at Alloted Institute and Document Verification) इस स्टेप में उम्मीदवार आवंटित संस्था में अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक शुल्क के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करेंगे। संस्था में ऑनलाइन प्रवेश उपरांत प्रवेश पर्ची प्राप्त कर लेंवे।
सारणी क्रमांक 1 :
इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के विकल्प
Ø अपने घर में इंटरनेट की सुविधा होने पर घर से।
Ø निकटस्थ सहायता केन्द्रों (शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय/शासकीय महिला पोलीटेक्निक महाविद्यालय/राज्य शासन के स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय/चुनिंदा शासकीय आईटीआई/प्रमुख शासकीय उत्कृट विद्यालय आदि जिनकी सूची पते सहित वेबसाइट www.dtempcounselling.org अथवा www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है) में स्थित इंटरनेट के सुविधा केन्द्रों से।
Ø उम्मीदवार के शहर/गॉंव में स्थित इंटरनेट कैफे के माध्यम से।
सारणी क्रमांक 2 : शुल्क भुगतान करने के विकल्प
Ø इंटरनेट बैंकिंग (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया/स्टेट बैंक ऑफ इंदौर)
Ø डेबिट-कम-क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा कार्ड)
Ø भारतीय स्टेट बैंक में पे-स्लिप द्वारा
Ø सभी अधिकृत सहायता केन्द्रों पर नगद भुगतान
Ø एमपीऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क पर
Important Instructions For Candidates
काऊसिलिंग के पूर्व मार्गदर्शी दस्तावेज (Guideline Document ) एवं प्रवेश नियमो का अनिवार्य रूप से अध्ययन कर लेबे | प्रदेश में शासकीय / अशासकीय संस्थाओ को मिलाकर बी.ई. पाठयक्रम हेतु लगभग २०४ इंजीनियरिंग कालेजों की लगभग ७०००० सीटे प्रवेश हेतु उपलब्ध है | काऊसिलिंग में परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र से लेकर शून्य अंक वाला छात्र भी भाग ले सकता है | प्रदेश के हर छोटे बड़े कस्बो में भी पर्याप्त मात्रा में इंजीनियरिंग कालेज उपलब्ध है ! जिनमें वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त शासकीय / निजी कालेजों ए.आई.सी.टी.ई के मापदंडो के अनरूप स्थापित किये गए है , जो गुणबत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहे है | काऊसिलिंग प्रकिया में अधिक्रत एवं संचालनालय द्ररा घोषित प्रकिया के माध्यम से ही भाग लेबे ! हर उम्मीदवार को प्रवेश मिलने की पूर्ण - पूर्ण संभावना है | Institutional Preference Quota में प्रवेश हेतु भी शिक्षण शुल्क निर्धारित है एवं उक्त शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की केपिटेशन फीस / डोनेशन न देवे क्योकि उक्त Quota में भी प्रवेश मैरिट के आधार पर ही होगा | यदि किसी संस्थान द्ररा Institutional Preference Quota में प्रवेश हेतु अतिरिक्त राशी की मांग की जा रही है , तो वह अनाधिकृत है |